कवर्धा जिले में गन्ने के खेत में लगी भीषण आग, 3 एकड़ फसल जलकर राख…

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के गन्ना खेतों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। लगातार दूसरे दिन आज गन्ने के खेत में आग लगने की घटना सामने आई।

पांडातराई थाना के छाटा गांव खार में करीब 3 एकड़ गन्ने की खड़ी फसल में आग लगी।हालांकि आग लगने का कारण अज्ञात है, लेकिन इस आगजनी से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। बता दें कि कल भी मोहतरा कला में गन्ने के खेत में आग लगने की घटना सामने आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!