कबीरधामकबीरधामछत्तीसगढ़BJP कार्यकर्ता ने थाना प्रभारी का पकड़ा था कॉलर, पुलिस ने दर्ज किया मामला

BJP कार्यकर्ता ने थाना प्रभारी का पकड़ा था कॉलर, पुलिस ने दर्ज किया मामलाकवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान सोमवार देर रात बड़ा हंगामा हो गया। पीजी कॉलेज मैदान में हुए कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता राकेश साहू और थाना प्रभारी योगेश कश्यप के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई।

सूत्रों के अनुसार, विवाद के दौरान भाजपा कार्यकर्ता राकेश साहू ने थाना प्रभारी का कॉलर पकड़ लिया और वर्दी के बटन तक तोड़ दिए। इस दौरान एक अन्य अधिकारी की नेमप्लेट भी टूट गई।

मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राज्योत्सव का माहौल बिगड़ गया।घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें राकेश साहू पुलिस अधिकारी के साथ गाली-गलौच करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और भाजपा कार्यकर्ता राकेश साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भीम आर्मी छः ग के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मां दिनेश आजाद एवं पूर्व प्रदेश महासचिव मां रामस्वरूप बीजेपी कार्यकर्ता का इस कृत्य का घोर निन्दा करती हैं आवश्यकता पडने पर पुलिस प्रशासन के सम्मान में साथ भीम आर्मी खड़े होकर विरोध प्रदर्शन भी करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!