जूता चुराई की रस्म पर भड़का दूल्हा, वरमाला उतारकर फेंकी; फिर दुल्हन ने उठाया ये फैसला, सुनकर उड़े सबके होश

मथुरा। शादी नाम सुनते ही लड़का हो या लड़की हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। हर युवाओं में अपनी शादी को लेकर कई तरह की प्लानिंग होती है। कोई डेस्टिनेशन वेडिंग का ख्वाब देखता है तो कोई पारंपरिक रीति-रिवाजों वाली शादी का। वहीं दूसरी ओर शादी में कई तरह के रस्म भी निभाए जाते हैं।

लेकिन सबसे चर्चित रस्म होता है दूल्हे का जूता छुपाना। ये रस्म दुल्हन पक्ष के लोग करते हैं। लेकिन जूता चुराई की रस्म के दौरान कई बार बवाल देखने को मिलता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा से सामने आया है। जहां दूल्हे को यह रस्म इतनी नागवार गुजरी कि उसने दुल्हन पक्ष के लोगों से बदसलूकी कर दी।जूते चुराई की रस्म के दौरान दूल्हे को आया गुस्सामिली जानकारी के अनुसार, मामला सुरीर इलाके का है। दरअसल, यहां 7 नवंबर को सहपऊ के एक गांव से बारात आई थी।

दुल्हन पक्ष के लोग बारात का धूमधाम से स्वागत किए। रात्रि भोज के बीच जब जूते चुराई की रस्म चल रही थी, तभी दूल्हा गुस्से में आ गया। दूल्हे का खराब बर्ताव को देखते हुए दुल्हन नाराज हो गई। जिसके बाद वो भरे मंडप में दूल्हे से सात फेरे लेने से इनकार कर दी। इसके बाद दूल्हा बिना जूते-चप्पल पहने ही बारात लेकर वापस लौट गया.दूल्हे ने माला-अंगूठी उतारीमाहौल गर्मा गया जब नाराज दूल्हे ने वरमाला और अंगूठी उतारकर फेंक दी और बिना जूते-चप्पल पहने ही जाने लगा।

दूल्हे का यह बर्ताव देखकर दुल्हन पक्ष का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने भी अपनी बेटी का समर्थन करते हुए शादी से मना कर दिया। मामला बढ़ता देखकर दोनों पक्षों के कुछ समझदार लोगों ने हस्तक्षेप किया। काफी देर तक हंगामे और बवाल के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। समझौते के तहत, दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष को शादी का पूरा खर्चा दिया, जिसके बाद जाकर मामला शांत हो सका और दूल्हा बैरंग लौट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!