धान खरीदी शुरू होने से पहले एक्शन, 5 पैक्स मैनेजरों को नौकरी से निकाला..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल, 15 नवंबर से सरकार तय रेट पर धान खरीदी शुरू कर रही है। सरकार ने 2025-26 के सीजन के लिए सब इंतजाम कर लिए हैं। इस बार 2058 पैक्स समितियों के अंडर में 2739 सेंटर किसानों से धान खरीदेंगे।

इस बीच, पैक्स समितियों के सहकारी कर्मचारी संघ और कंप्यूटर ऑपरेटर संघ अपनी कुछ मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। सरकार ने उनसे कई बार बात की, पर कर्मचारी अपनी बात पर अड़े रहे। हड़ताल की वजह से धान खरीदी की तैयारी, लोन बांटने का काम और पीडीएस जैसे जरूरी काम में दिक्कत आ रही थी।

कर्मचारियों को काम पर वापस आने के लिए कहा गया था और नोटिस भी भेजा गया था, लेकिन न तो समिति प्रबंधक और न ही डाटा एंट्री ऑपरेटर काम पर आए। उन्होंने कोई जवाब भी नहीं दिया। इसे गलत मानते हुए समितियों के अधिकारियों ने सख्त कदम उठाया है।

14 नवंबर को 5 समिति प्रबंधकों को नौकरी से निकाल दिया गया, जिनके नाम ये हैं:नरेंद्र साहू (छाती, धमतरी)ईश्वर श्रीवास (बोरतलाव, राजनांदगांव)गोविंद नारायण मिश्रा (चांपा)किशुन देवांगन (गठुला,

राजनांदगांव)चंद्रप्रताप सिंह (लखनपुर)इस एक्शन के बाद राज्य के कई मैनेजर और कर्मचारी वापस काम पर आने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!