पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार

थाना खरोरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तारथाना खरोरा जिला-रायपुर गिरफ्तार आरोपीखरोरा। राजकुमार कोशले पिता स्व. बोधी कोशले उम्र-49 साल पता गोवर्धन चौक मुरा थाना खरोरा जिला-रायपुरजप्त

मशरूका- 27 पौवा देशी मदिरा मसाला शोले एवं 08 पौवा देशी मदिरा मसाला सवा शेरा जिसके प्रत्येक पौवा में 180-180 मि.ली. शराब भरी हुई जुमला मात्रा 06 लीटर 300 मि.ली. किमती 3500/-₹वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डां. लाल उमेंद सिंह के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस

अधीक्षक(ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में आबकारी एक्ट में गिरफ्तार किया गया हैविवरण। इस प्रकार है कि आज दिनांक 15/11/2025 को मुखबीर से विश्वसनीय सूचना मिला कि ग्राम मुरा निवासी राजकुमार कोशले मोटर सायकल एक्सल सुपर क्रमांक CG 04 CX 4296 में अवैध रूप से शराब रखकर

ग्राम छड़िया पचरी की ओर से खरोरा होते हुए मुरा की ओर परिवहन करते हुए जा रहा है कि जिस पर सूचना तस्दीक हेतु थाना खरोरा पुलिस पार्टी रवाना होकर मरर्चुरी के पास से आरोपी राजकुमार कोशले को मोटर सायकल एक्सल सुपर क्रमांक CG 04 CX 4296 में अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

आरोपी को शराब रखने व परिवहन करने के संबंध में कागजात पेश करने नोटिस दिया गया जो कोई कागजात पेश नही करने पर आरोपी के कब्जे से एक हरा रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर रखे 27 पौवा देशी मदिरा मसाला शोले एवं 08 पौवा देशी मदिरा मसाला सवा शेरा जिसके प्रत्येक पौवा में 180-180 मि.ली. शराब भरी हुई जुमला मात्रा 06 लीटर 300 मि.ली. किमती 3500 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल एक्सल सुपर कमांक CG 04 CX 4296 किमती लगभग 20,000 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपी के विरूध्द अपराध घटित करना पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से मौके पर विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की लिखित सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!