गद्दार निकला दोस्त, जिस दोस्त ने दी रात गुजारने के लिए पनाह, उसी की पत्नी की लूट ली आबरूग्वालियर

गद्दार निकला दोस्त, जिस दोस्त ने दी रात गुजारने के लिए पनाह, उसी की पत्नी की लूट ली आबरूग्वालियर।

ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के मोती झील इलाके में एक महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया। घटना उस समय हुई जब महिला का पति गांव गया हुआ था और आरोपी घर पर रुका था। सुबह करीब 5 बजे आरोपी ने महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया।

महिला की चीख सुनकर उसका देवर और बेटा मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।पति के दोस्त ने किया दुष्कर्मदरअसल पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के मोतीझील इलाके की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने पुलिस से शिकायत की कि वह अपने पति, दो बेटों और देवर के साथ रहती है।

महिला के पति का दोस्त सुनील कुमार पिछले काफी समय से घर पर आता-जाता रहता था, इसलिए वह उसे जानती थी। महिला का पति गाँव गया हुआ था। तभी सुनील उनके घर आया और देर रात को वहीं रुका। सुबह करीब 5 बजे, जब महिला घर पर अकेली थी, तो आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान महिला ने शोर मचायातो आवाज सुनकर देवर और बेटा कमरे में आए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने उसे पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी सुनील कुशवाह के खिलाफ रेप, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है

कि पूरे मामले में जांच जारी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।बेटे और देवर ने मौके पर पकड़ लियापुलिस ने आरोपी सुनील कुशवाह के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मेडिकल रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्वालियर CSP रोबिन जैन ने बताया कि महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया। पति गांव गए हुए थे। आरोपी ने सुबह मौका पाकर महिला से मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। चीख सुनकर देवर और बेटा पहुंचे और आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!