खरोरा पुलिस को मिली कामयाबी एक और अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार

खरोरा पुलिस को मिली कामयाबी एक और अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार

खरोरा। मिली जानकारी अनुसार आरोपी लेखराम पिता हेमराज साहू उम्र 24 साल साकिन घिवरा थाना खरोरा जिला रायपुर।मशरूका एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 35 पौवा सवा शेरा देशी मदिरा मसाला शराब कुल मात्रा 6.300 बल्क लीटर, कीमती 3500/-₹ रूपये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डां. लाल उमेंद सिंह के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन

में तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में आबकारी एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23/11/2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम घिवरा के बड़े तालाब के पास ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के सामने एक व्यक्ति सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में

बिक्री करने हेतु अवैध रूप से शराब रखा है कि सूचना तस्दीक हेतू थाना खरोरा पुलिस पार्टी मौके पर रवाना होकर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी लेखराम साहू को अवैध रूप से शराब रखे हुए पकड़ा गया। आरोपी को शराब रखने के संबंध में कागजात पेश करने नोटिस दिया गया जो कोई कागजात पेश

नही करने पर आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखे कुल 35 पौवा देशी मदिरा मसाला सवा शेरा जिसके प्रत्येक पौवा में 180-180 मि.ली. शराब भरी हुई जुमला मात्रा 06 लीटर 300 मि.ली. किमती 3500 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपी के विरूध्द अपराध घटित करना पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से मौके पर विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की लिखित सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!