छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र बॉर्डर से 15 नक्सलियों का समर्पण, 1 करोड़ से अधिक का इनाम था घोषित

छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र बॉर्डर से 15 नक्सलियों का समर्पण, 1 करोड़ से अधिक का इनाम था घोषित

महाराष्ट्र बॉर्डर से लेकर कांकेर जिले तक कुल 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन सभी पर मिलाकर 1 करोड़ से अधिक का इनाम घोषित था। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह समर्पण नक्सली संगठनों के लिए बड़ा झटका है।

🔹 गढ़चिरौली में 11 नक्सली सरेंडरगढ़चिरौली में 11 नक्सलियों ने महाराष्ट्र डीजी रश्मि शुक्ला के सामने आत्मसमर्पण किया। इन पर कुल 89 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने चार हथियार भी पुलिस को सौंपे।सबसे बड़ा नाम विनोद सैयाना का है, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम था। यह लंबे समय से छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र में सक्रिय था।

🔹 कांकेर में 4 नक्सलियों का समर्पणकांकेर में भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली। यहां 23 लाख के इनामी 4 नक्सलियों ने एसपी आईके एलेसेला के समक्ष हथियार डाल दिए। इनमें दो पुरुष और दो महिला नक्सली शामिल हैं।

समर्पित नक्सलियों में कंपनी नंबर 10 का एक सक्रिय सदस्य भी है। एक महिला नक्सली मदनवाड़ा हमले में शामिल थी, जिसमें एसपी विनोद चौबे शहीद हुए थे।पुनर्वास नीति के तहत समर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!