भूसा परिवहन की आड़ में गांजा की तस्करी, 12 क्विंटल जब्त, तीन आरोपी गिरफ्ता

बलरामपुर, छत्तीसगढ़–उत्तरप्रदेश सीमा पर बलरामपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों को जोरदार झटका दिया है। धनवार बैरियर पर रविवार रात एक ट्रक से करीब 12 क्विंटल गांजा जब्त किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
भूसे के बीच छिपाकर यह गांजा ओडिशा से लाया गया था और उत्तरप्रदेश के रास्ते राजस्थान भेजने की तैयारी थी। जांच के दौरान जैसे ही पुलिस ने ट्रक RJ 32 GE 0960 को रोका, उसमें सवार तीन युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।40 पैकेट में भरा था गांजाट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 1198.46 किलोग्राम गांजा मिला, जो 40 पैकेटों में पैक था।
पूरी खेप को जब्त कर ट्रक सीज कर दिया गया है।तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारपकड़े गए आरोपियों की पहचान –अम्रीश कुमार (23), रायबरेलीअम्रीश कुमार पटेल (33), लखनऊमनीष कुमार (20), अमेठी(सभी उत्तरप्रदेश निवासी)बड़े सिंडिकेट से जुड़े होने की आशंकाएसपी वैभव बैंकर ने बताया कि यह खेप एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़ी हो सकती है।
आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।यह पूरी कार्रवाई बसंतपुर थाना प्रभारी जितेंद्र सोनी की टीम ने अंजाम दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ पुलिस की यह अब तक की सबसे बड़ी कामयाबियों में से एक मानी जा रही है।
