मौसम विभाग का नया अलर्ट : 18 जिलों के लिए भीषण ठंड की चेतावनी हुई जारी, 9 जनवरी तक अलर्ट मौसम विभाग ने किया जारी

मौसम विभाग का नया अलर्ट : 18 जिलों के लिए भीषण ठंड की चेतावनी हुई जारी, 9 जनवरी तक अलर्ट मौसम विभाग ने किया जार

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने 9 जनवरी तक के लिए शीतलहरी की चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर सहित लगभग पूरे छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड और सर्द हवाओं की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक 14 जनवरी तक ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी।मौसम विभाग के मुताबि 7 और 8 जनवरी को 18 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग,

बालोद, कबीरधाम, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिले के लिए चेतावनी दी गयी है।वहीं 9 जनवरी तक के लिए रायपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिले में शीतलहरी की चेतावनी दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!