एक्सपायरी और प्रतिबंधित सामग्रीभीमिलीराजनांदगांव।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के सुंदरा स्थित छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मेस में छात्रों को परोसी गई मूंग दाल में पूरा पका हुआ मरा मेंढक निकल आया। यह घटना 7 जनवरी की रात की है, जब छात्र रोज की तरह डिनर कर रहे थे। एक छात्र की थाली में जैसे ही मेंढक दिखा, पूरे मेस में अफरा-तफरी मच गई और छात्रों ने तुरंत इसकी शिकायत की।
चावल में इल्ली, छाछ और भजिए में कीड़ेशिकायत मिलने पर फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए—चावल में इल्ली और कीड़ेछाछ में मरे हुए कीड़ेभजिया के लिए इस्तेमाल हो रहे बेसन में कीड़ेस्टोर में रखे कई एक्सपायरी खाद्य पदार्थकिचन और स्टोर रूम में गंभीर गंदगीमूंग दाल में मेंढक इस हद तक पक चुका था कि साफ हो गया
कि वह खाने के साथ ही पकाया गया था।छात्रों की सेहत से खिलवाड़कॉलेज में देश के कई राज्यों से आए छात्र पढ़ाई करते हैं और पूरी तरह मेस के खाने पर निर्भर रहते हैं। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश है। छात्रों ने कहा कि इस तरह के दूषित भोजन से फूड पॉइजनिंग, इंफेक्शन और गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं।
फूड विभाग की कार्रवाईजिला खाद्य अधिकारी तरुण बिरला ने बताया कि शिकायत के बाद टीम ने मेस का निरीक्षण किया और खाने के सैंपल लिए गए हैं। कई गंभीर कमियां पाई गई हैं, जिसके आधार पर मेस संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।डीन का बयानडेंटल कॉलेज के डीन एसके नंदा ने कहा कि
“मेस में मेंढक मिलने की शिकायत की जांच कराई जा रही है। साफ-सफाई को लेकर पहले भी निर्देश दिए जाते रहे हैं।” हालांकि उन्होंने एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने की बात से इनकार किया।बड़ा सवालजब मेडिकल और डेंटल छात्रों को ही जहरीला खाना परोसा जा रहा है, तो आम लोगों की सेहत कितनी सुरक्षित है?
