महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, मुख्यमंत्री ने केंद्र के समान डीए का किया ऐलान

महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, मुख्यमंत्री ने केंद्र के समान डीए का किया ऐलान

रायपुर । राज्य सरकार ने कर्मचारी हित में फैसला लिया है। राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ता में बढोत्तरी का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि अब राज्यकर्मियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता मिलेगा। राज्यकर्मियों को 58 प्रतिशत डीए मिलेगा।

अभी राज्य के कर्मचारियों को 55 प्रतिशत डीए दिया जा रहा है, जिसमें तीन प्रतिशत बढोत्तरी की जायेगी।हालांकि इस बढोत्तरी का लाभ कब से मिलेगा, इसकी विस्तृत जानकारी आदेश जारी होने के बाद ही पता चल पायेगा। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन में भाग लेने पहुंचे थे।

जहां उन्होंने राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए निर्णय लेते हुए केंद्र के समान मिलेगा भत्ता दिये जाने का ऐलान किया। अब अब 55% से बढ़कर 58% मिलेगा महंगाई भत्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!