वजन घटाने के लिए नाश्ते में ये है सबसे बेहतर जानिए सेहत का पूरा गणित…

वजन घटाने के लिए नाश्ते में ये है सबसे बेहतर जानिए सेहत का पूरा गणित…

हेल्थ, वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए सुबह का नाश्ता सबसे अहम माना जाता है और भारतीय घरों में इस समय सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले दो विकल्प हैं दलिया और उपमा, लेकिन सवाल यही है कि वेट लॉस के लिए इन दोनों में से कौन ज्यादा फायदेमंद है; दलिया, जिसे टूटे हुए गेहूं के नाम से भी जाना जाता है,

फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है,यह धीरे-धीरे पचता है जिससे ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है और लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है, यही कारण है कि दलिया बार-बार भूख लगने से बचाता है और ओवरईटिंग को रोकने में मदद करता है,वहीं सूजी यानी रिफाइंड गेहूं से बनने वाला उपमा जल्दी पच जाता है और शरीर को तुरंत एनर्जी देता है,

लेकिन यह दलिया की तुलना में कम समय तक पेट भरा रखता है; अगर कैलोरी की बात करें तो एक कटोरी पके हुए दलिया में औसतन 150 से 180 कैलोरी होती हैं, जिससे यह हल्का, लो-फैट और वेट लॉस फ्रेंडली विकल्प बन जाता है,जबकि एक कटोरी उपमा में लगभग 200 से 220 कैलोरी हो सकती हैं,

खासकर तब जब इसे ज्यादा तेल, घी या काजू डालकर बनाया जाए; पोषण के स्तर पर दलिया में प्रोटीन और आयरन की मात्रा भी अच्छी होती है, जो मेटाबॉलिज्म को मजबूत रखने और मसल्स को सपोर्ट करने में मदद करती है,

जबकि उपमा में बी-विटामिन्स पाए जाते हैं और अगर इसमें भरपूर सब्जियां मिलाई जाएं तो यह भी एक हेल्दी नाश्ता बन सकता है,हालांकि बिना सब्जियों के इसमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा दलिया से कम रहती है;

कुल मिलाकर अगर लक्ष्य वजन घटाना है और लंबे समय तक पेट भरा रखना है तो दलिया ज्यादा बेहतर विकल्प माना जाता है, लेकिन अगर उपमा को कम तेल में, ढेर सारी सब्जियों और सीमित मात्रा में बनाया जाए तो यह भी एक संतुलित और हेल्दी नाश्ता साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!