मांठ हाई स्कूल मे वन्दे मातरम का 150 वीं वर्षगाँठ मनाया गया

मांठ हाई स्कूल मे वन्दे मातरम का 150 वीं वर्षगाँठ मनाया गया

मांठ हाई स्कूल मे वन्दे मातरम का 150 वीं वर्षगाँठ मनाया गयाखरोरा : समीपस्थ ग्राम माँठ के शासकीय हाई स्कूल में वंदे मातरम् गीत के 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन एक स्वर में एक साथ गाई गई।

वंदे मातरम् गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर जनपद पंचायत तिल्दा के उपाध्यक्ष श्रीमति दुलारी सुरेन्द्र वर्मा ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वंदे मातरम् गीत की गायन पर हमारे अंदर स्वत: राष्ट्र प्रेम की भाव उत्पन्न हो जाती है और हमे अपने मातृ भूमि के प्रति प्रेम होना भी चाहिए।हमे अपनी मातृ भूमि के रक्षा के लिए सदैव सजग रहना चाहिए तभी हम मां भारती को परम वैभव तक पहुंचाने में सफल होंगे।

उन्होंने बच्चों से कहा कि माता पिता जो मेहनत मजदूरी करके आपको आगे बढ़ाने के लिए स्कूल भेज रहे हैं उसके मनसा पर सफल होगे दिखाना और अपने माता पिता के साथ साथ देश का भी नाम रोशन करना। कार्यक्रम को एस एम डी सी के अध्यक्ष शेषनारायण वर्मा, संस्था के प्राचार्य सुश्री सुशीला वर्मा एवं सेवा भावी व्याख्याता अंबिका वर्मा ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!