UGC के नए नियमों के समर्थन में भीम आर्मी मैदान में, कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

KORBA: UGC के नए नियमों के समर्थन में भीम आर्मी मैदान में, कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

February 02, 2026

कोरबा 02 फरवरी 2026 भीम आर्मी भारत एकता मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों के समर्थन में महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन कलेक्टर कोरबा के माध्यम से प्रेषित किया गया।संगठन ने कहा कि UGC के नए नियम भारतीय संविधान में निहित

समानता, सामाजिक न्याय एवं शिक्षा के अधिकार की भावना के अनुरूप हैं और इससे उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक समावेशी एवं पारदर्शी बनाया जा सकेगा।इस अवसर पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला अध्यक्ष अजीत सोनवानी, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारे, गोवर्धन रात्रे, सुमित भारद्वाज, हीरालाल बौद्ध, सत्यम लहरे, राजकुमार सोनवानी,

रविसांडे , हुसैन आदिले, नरेंद्र सूर्यवंशी, महेंद्र कुर्रे, विद्या बंजारे, सचिव कुर्रे, लक्ष्मी नारायण खरे, सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।संगठन ने संविधान के अनुच्छेद 14, 15 एवं 21 का उल्लेख करते हुए कहा

कि नए नियम वंचित एवं पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को समान अवसर प्रदान करेंगे तथा शिक्षा में गुणवत्ता, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देंगे।अंत में संगठन की ओर से राष्ट्रपति महोदय से UGC के नए नियमों को संविधान सम्मत एवं जनहितकारी मानते हुए पूर्ण समर्थन देने की अपील की गई। 2 February 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!