पुलिसवाले करते है सेक्स की डिमांड.. अकेले में मिलने की जिद’.. शिकायत देने पहुंची इन्फ्लुएंसर के आरोप सुनकर रह जायेंगे हैरान

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती दोहरी प्रताड़ना का शिकार हो गई। पहले एक सिरफिरे युवक ने उसे ऑनलाइन प्रताड़ित किया और जब युवती शिकायत लेकर थाने पहुंची, तो आरोप है

कि वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने शिकायत दर्ज करने के बजाय उससे सेक्स की मांग कर दी। इस मामले की शिकायत युवती ने एसएसपी से की मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

फैज अंसारी इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर देता था गालियांमिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता पेशे से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और वह अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करती है। आरोप है कि फैज अंसारी नाम का युवक उसके वीडियो चोरी कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करता था

और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसे गालियां देता था। इसी की शिकायत करने के लिए युवती पुलिस थाने पहुंची थी।पुलिसकर्मी करने लगा सेक्स की मांगथाने में युवती की मुलाकात पुलिसकर्मी कुलदीप राठी से हुई। पीड़िता का आरोप है

कि फैज अंसारी पर कार्रवाई करने के बजाय कुलदीप राठी ने उससे सेक्स की मांग की और उसे बार-बार अकेले में मिलने के लिए बुलाने लगा। युवती ने इस पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए कुलदीप राठी को निलंबित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!